Connect with us

गाजीपुर

बिना गैस दिए “डिलीवर्ड” दिखा रही जमानिया गैस एजेंसी, उपभोक्ता परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। तहसील क्षेत्र स्थित जमानिया एचपी गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गैस बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक भारी अव्यवस्था का आलम है, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को न तो समय पर गैस मिल रही है और न ही एजेंसी की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी का कार्यालय तय समय पर नहीं खोला जाता। जहां सुबह 10 बजे तक कार्यालय खुल जाना चाहिए, वहीं कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से ऑफिस खोला जाता है। इस वजह से लोगों को अपना जरूरी काम छोड़कर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

घरेलू गैस सिलेंडर लेने पहुंचे विकास, मनोज, सुरेश और अशोक कुमार ने बताया कि एजेंसी पर अव्यवस्था इस कदर है कि किसी को ओटीपी नहीं मिल रहा है, तो किसी का केवाईसी लंबित है। ऐसे में उपभोक्ता गैस लेने के लिए बार-बार चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

मामले ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब एक उपभोक्ता शायन रहमानी ने चौंकाने वाला आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने 15 तारीख को गैस बुक की थी और उनके मोबाइल ऐप में ओटीपी भी दिख रहा था। लेकिन जब वे गैस लेने एजेंसी पहुंचे तो उनके ऐप में पहले से ही सिलेंडर “डिलीवर्ड” दिखा दिया गया, जबकि उन्हें गैस मिला ही नहीं। एजेंसी पर जब उन्होंने जानकारी मांगी तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

Advertisement

ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा होता है कि बिना उपभोक्ता को गैस दिए आखिर सिस्टम में “डिलीवर्ड” कैसे दिखा दिया गया? और अगर ओटीपी के बिना डिलीवरी संभव नहीं है, तो यह प्रक्रिया किस आधार पर पूरी कर दी गई? इस पूरे मामले में एजेंसी संचालक मुनेंद्र कुमार का बयान भी संतोषजनक नहीं रहा। उन्होंने केवल इतना कहा कि अगर “डिलीवर्ड” का मैसेज गया है तो सिलेंडर दे दिया जाएगा।

वहीं, जब इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर राजकुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई तो कई बार फोन करने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। पूरे प्रकरण ने गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page