गोरखपुर
नील गाय खदेड़ने के विवाद में युवक से मारपीट, डेढ़ माह बाद चार पर केस दर्ज
गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना निवासी गुलाब प्रजापति की तहरीर पर डेढ़ महीने बाद पुलिस ने रीता देवी पत्नी मोहन प्रजापति, प्रदीप प्रजापति व प्रद्युम प्रजापति पुत्रगण मोहन प्रजापति और राम अशीष प्रजापति पुत्र राम शब्द प्रजापति के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना निवासी गुलाब प्रजापति ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 30 जनवरी को शाम साढ़े चार बजे के करीब नील गाय खदेड़ने की बात को लेकर गांव के ही रीता देवी के दोनों लड़के प्रदीप प्रजापति व प्रद्युम प्रजापति और राम अशीष प्रजापति ने मिलकर मुझे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए, और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया था।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित गुलाब प्रजापति की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
