Connect with us

गाजीपुर

सादात सीएचसी में एक्स-रे मशीन बेकार, महिला डॉक्टर न होने से मरीज परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एक्स-रे मशीन तो स्थापित है, लेकिन उसमें फिल्म उपलब्ध न होने की वजह से मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। परिणामस्वरूप दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मजबूर होकर निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

इधर, सीएचसी सादात में महिला चिकित्सक की व्यवस्था न होने से क्षेत्र की महिलाओं को उपचार के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला मरीज अक्सर अपनी समस्याएं बताने में संकोच महसूस करती हैं, लेकिन अस्पताल में महिला डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण उन्हें या तो बिना उचित परामर्श के ही लौटना पड़ता है अथवा इलाज के लिए अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।

Loading...

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं उपचार के लिए पहुंचती हैं, लेकिन महिला डॉक्टर के अभाव में उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। इससे विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और अन्य महिला मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि सीएचसी सादात में शीघ्र ही एक्स-रे के लिए फिल्म की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए और महिला डॉक्टर की नियुक्ति की जाए, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page