Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना नंदगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 63/2026, धारा 137(2), 87, 64 (2)(m) बीएनएस तथा 5(L)/6 पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को उपनिरीक्षक शिव पूजन अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शादियाबाद मोड़, कस्बा नंदगंज से वांछित आरोपी विशाल कुमार बिन्द को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल कुमार बिन्द पुत्र बसन्त राम बिन्द निवासी ग्राम बयेपुर देवकली, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है।

Loading...

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना नंदगंज में मुकदमा संख्या 63/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 64 (2)(m) बीएनएस तथा 5(L)/6 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक शिव पूजन व उनकी टीम द्वारा की गई।



Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page