वाराणसी
लक्ष्मी माता मंदिर के स्थापना दिवस पर सैकड़ों महिलाओं को वितरित की गई साड़ी
Loading...
Loading...
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव स्थित लक्ष्मी माता मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर प्रबंधक की ओर से क्षेत्र के तमाम गांवों से आई सैकड़ों महिलाओं को साड़ी वितरित की गई।

साड़ी पाकर महिलाओं में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर नित्यानंद चौबे, संतोष चौबे, अशोक चौबे, अरविंद चौबे, बब्बू चौबे, सुनील चौबे, उमेश चौबे सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।
Continue Reading
