Connect with us

वाराणसी

स्थानीय समस्या के समाधान को आगे आए हाजी ओकास अंसारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जलालीपुरा वार्ड के मोहल्ला बड़ा इनारे में बकरीदु चाय वाले के पास स्थित सीवर लाइन धंस जाने के कारण आसपास के कुएं में सीवर का पानी जाने लगा था। इसके चलते कुएं का पानी दूषित हो गया था और स्थानीय लोग उसका उपयोग नहीं कर पा रहे थे।

पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद पति तथा प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक कांग्रेस, 388 वाराणसी शहर उत्तरी विधानसभा हाजी ओकास अंसारी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जलकल विभाग से संपर्क कर सीवर लाइन को बदलवाने का कार्य कराया। सीवर लाइन बदलने के बाद अब कुएं में सीवर का पानी जाने की समस्या समाप्त हो गई है।

हाजी ओकास अंसारी ने इस कार्य के लिए जलकल विभाग का आभार व्यक्त किया और बताया कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। मौके पर मौजूद रहकर उन्होंने कार्य का निरीक्षण भी किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page