Connect with us

वाराणसी

पान व्यवसायी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चेतगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुरा में शनिवार को एक पान व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान राजेश चौरसिया (53 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शहर के प्रसिद्ध पान बाजार नया पान दरीबा में पान, सिगरेट और पान मसाले के बड़े व्यवसायी के रूप में जाने जाते थे। बताया जाता है कि उनका परिवार आर्थिक रूप से काफी संपन्न है। अचानक उठाए गए इस कदम से परिवार के लोग और आसपास के निवासी स्तब्ध रह गए।

Loading...

घटना की सूचना पर चेतगंज थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर थाना प्रभारी वीके शुक्ला और पान दरीबा चौकी प्रभारी रोहित तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने स्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page