Connect with us

वाराणसी

प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के तहत अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चेतगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार खोजवां निवासी 24 वर्षीय शिवम प्रजापति पर आरोप है कि उसने युवती को करीब पांच–छह माह तक प्रेमजाल में फंसाए रखा। इस दौरान उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में दोबारा संबंध बनाने से मना करने पर आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर 6 मार्च 2026 को थाना चेतगंज में मुकदमा दर्ज किया गया।

Loading...

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार को थाना गेट के पास से आरोपी शिवम प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में थाना चेतगंज के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page