Connect with us

गोरखपुर

युवक से मारपीट मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज    

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचौरी निवासी मनीष कुमार पुत्र लालचंद की तहरीर पर पुलिस ने अरबाज पुत्र अज्ञात, गोलू सिंह पुत्र पंचम सिंह, दिपू पुत्र अज्ञात, शिवम पुत्र राम राज के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351( 3) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।     

Loading...

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचौरी निवासी मनीष कुमार पुत्र लालचंद ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते बुधवार को शाम छः बजे के करीब समय माता मंदिर के पास अबरार, गोलू सिंह, दिपू और शिवम ने मुझे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए और समय जान-माल की धमकी देने लगे तथा मेरा मोबाइल फोन और अंगूठी वहीं गुम हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया।   इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि मनीष कुमार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page