Connect with us

गोरखपुर

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, दो नामजद पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर गोला पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री की बातचीत बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मदरहा के झंझवा टोला निवासी विनीत कुमार पुत्र अज्ञात से मोबाइल फोन पर होती थी। इस संबंध में जानकारी होने पर उन्होंने दोनों को समझाया भी था। इसके बावजूद बीते एक मार्च को उक्त युवक उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर भगा ले गया। पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि मदरहा गांव की एक महिला ने लड़की को भगाने में सहयोग किया है।

Loading...

इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page