Connect with us

गोरखपुर

दोस्त बने दुश्मन, मारपीट से आहत युवक नदी में कूदा; एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के पीपीगंज क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने तीन दोस्तों और एक महिला के साथ जंगल कोड़िया स्थित नावका टोला के पास रोहिणी नदी किनारे गया था। इसी दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि तीन दोस्तों ने मिलकर युवक की पिटाई शुरू कर दी।

पिटाई से बचने के लिए युवक ने रोहिणी नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कथित महिला और अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लापता युवक की पहचान
पीपीगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 15, मुंशी प्रेमचंद नगर भर्वल निवासी शैलेश कुमार यादव उर्फ पिंटू (32 वर्ष) पुत्र कपिल देव यादव के रूप में हुई है। वह गोरखपुर में एक निजी संस्थान में मजदूरी करता था।

परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर वह घर से निकला था। रात करीब आठ बजे पुलिस ने सूचना दी कि वह रोहिणी नदी में कूद गया है। शैलेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है और उसकी पत्नी व तीन बेटियां हैं।

विवाद की वजह क्या थी?
सूत्रों के मुताबिक, दोस्तों और एक 40 वर्षीय महिला के साथ शराब पीने के दौरान विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि महिला से जुड़े कुछ फोटो और वीडियो डिलीट करने को लेकर पहले से तनाव चल रहा था। इसी बात पर मारपीट हुई और मामला नदी में छलांग तक पहुंच गया।

Advertisement

NDRF की टीम जुटी
मंगलवार सुबह से एनडीआरएफ की टीम नदी में युवक की तलाश कर रही है। नदी किनारे परिजनों के साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है और आधिकारिक बयान देने से बच रही है। यह घटना कई सवाल खड़े करती है। आखिर दोस्तों के बीच ऐसा क्या हुआ कि मामला जानलेवा हो गया?

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page