Connect with us

गाजीपुर

सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। मोहम्मदाबाद कोतवाली थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे-31 पर कुंडेसर मुर्गी फार्म के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लगभग 40 वर्षीय अश्वनी दुबे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमरा गांव निवासी अश्वनी दुबे की शादी हुई थी, लेकिन पत्नी छोड़कर चली गई थी और वह अपने भाई राधेश्याम दुबे के तिवारीपुर स्थित घर पर रहा करते थे तथा पूजा-पाठ का कार्य करते थे।

किसी कार्यवश वह कुंडेसर की तरफ आए थे और साइकिल से तिवारीपुर अपने भाई के घर जा रहे थे कि अभी वह कुंडेसर मुर्गी फार्म के पास पहुँचने से पहले ही पीछे से अज्ञात वाहन ने अश्वनी दुबे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

स्थानीय लोगों ने मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर मोहम्मदाबाद कोतवाली ले गई। मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page