Connect with us

गाजीपुर

नाबालिग किशोर लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज; जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

भीमापार (गाजीपुर) जयदेश। जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के भीमापार बाजार से रविवार, 15 फरवरी 2026 की शाम एक नाबालिग किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने सैदपुर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैदपुर थाना क्षेत्र के राजापुर रामचरनपुर निवासी चंदन कनौजिया का लगभग 12 वर्षीय पुत्र लकी कनौजिया किसी कार्य से भीमापार बाजार गया था। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

सोमवार सुबह परिजनों ने सैदपुर थाने में पहुंचकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण) के तहत मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है। खोजबीन के दौरान लापता किशोर की साइकिल औड़िहार रेलवे स्टेशन के बाहर से बरामद हुई है।

पुलिस को आशंका है कि किशोर स्वयं भी ट्रेन से कहीं जा सकता है। फिलहाल पुलिस अपहरण और स्वेच्छा से कहीं जाने—दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक लकी कनौजिया के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page