Connect with us

गाजीपुर

कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। जनपद के जमानिया में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सोमवार देर शाम जमानिया कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर ने पुलिस बल के साथ कस्बा बाजार, स्टेशन बाजार सब्जी मंडी, गांधी चौक समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया।

सघन चेकिंग/तलाशी अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा दोपहिया–चारपहिया वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी पर्व-त्योहारों और बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए गश्त बढ़ाई जा रही है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और रात्रि गश्त को नियमित रूप से जारी रखा जाएगा, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल मिल सके। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page