बलिया
जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में मासिक व एसआईआर की समीक्षा बैठक आयोजित
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक की अध्यक्षता में मासिक व एसआईआर की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें बीएलओ के सामने आने वाली समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने बताया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता तनम्यता से लगे हुए है। फिर भी कई कमियां सामने जिन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक मे कई पार्टी कार्यकर्ताओ ने विस्तार से अपनी अपनी समस्या से अवगत कराया जिस पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि हम लोगो का एक ही काम है कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यको समुदाय के लोगों का अनावश्यक रूप से नाम न कटने पाये तथा इस बार के नये मतदाताओ का अधक से अधिक नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करे।
बैठक में मुख्य रुप से मुन्ना उपाध्याय, गिरीश चन्द गांधी, राजेन्द्र प्रसाद एड., जैनेन्द्र पाण्डेय मिन्टू, उषा सिंह, अरूण श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारीगण शामिल रहे।
