Connect with us

चन्दौली

मेडिकल एसोसिएशन चंदौली में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

Published

on

Loading...
Loading...

अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने फहराया तिरंगा

चंदौली। मेडिकल एसोसिएशन चंदौली इकाई की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय महापर्व 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने तिरंगा फहराया। तत्पश्चात राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Loading...

अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। अनगिनत वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई है। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने संविधान का निर्माण कर हमें मौलिक अधिकार दिया है।

उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा हमारी शान है। अपने प्राणों की आहुति देकर भी हम तिरंगे की रक्षा करेंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल, महामंत्री अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष आनंद तिवारी, संगठन मंत्री राजू, भोला सिंह, समीम खान, नंद प्यार पांडेय, पारस जायसवाल, दीपक यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page