गोरखपुर
चम्पा देवी पार्क के पास सिंह परिवार को ‘हाउस अरेस्ट’ करने का आरोप, प्रशासन मौन
Loading...
Loading...
गोरखपुर। चम्पा देवी पार्क के बगल में निवास कर रहे सिंह परिवार ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) पर गंभीर आरोप लगाते हुए गहरी पीड़ा व्यक्त की है। परिवार का कहना है कि जीडीए द्वारा बनाए जा रहे फ्लैट के कारण उनके घर के बगल से गुजरने वाला वर्षों पुराना रास्ता बंद किया जा रहा है, जिससे उनका आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पीड़ित परिवार इसे अपने साथ “हाउस अरेस्ट” जैसा व्यवहार बता रहा है।
Loading...
परिवार ने मुख्यमंत्री कार्यालय के जनता दरबार, जिलाधिकारी कार्यालय और जीडीए के कार्यक्रमों में पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासनिक उदासीनता से आहत परिवार और स्थानीय लोग रास्ता तत्काल खुलवाने की मांग कर रहे हैं।
Continue Reading
