Connect with us

गोरखपुर

क्षतिग्रस्त मार्ग और खुली नाली बन रही जानलेवा, रोज़ हो रहीं दुर्घटनाएं

Published

on

Loading...
Loading...

कौड़ीराम ब्लॉक के पलहपुर गांव का मामला

गोरखपुर। जिले के कौड़ीराम विकासखंड अंतर्गत पलहपुर गांव में क्षतिग्रस्त खड़ंजा मार्ग और खुली सार्वजनिक नाली ग्रामीणों व स्कूली बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। डीह बाबा स्थान से प्राथमिक विद्यालय को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर अवस्था में है, वहीं मार्ग के किनारे बनी सार्वजनिक नाली बिना स्लैब के खुली पड़ी है।

ग्रामीणों के अनुसार, इसी रास्ते से रोज़ाना स्कूली बच्चे, राहगीर, साइकिल व मोटरसाइकिल सवार गुजरते हैं। आए दिन लोग नाली में गिरकर या सड़क के किनारे बनी खाई में फिसलकर घायल हो रहे हैं। खासकर रात के समय खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि इस मार्ग पर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। अंधेरे में वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। मांग की गई कि खुली नाली पर स्लैब डलवाया जाए तथा क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराई जाए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Advertisement

गौरतलब है कि प्राथमिक विद्यालय जाने के लिए यही एक प्रमुख मार्ग है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर हर दिन खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा गांवों के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत धन उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके बावजूद आवश्यक कार्यों का न होना विभागीय उदासीनता और निष्क्रियता को दर्शाता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page