Connect with us

Food

काशी में भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न, राष्ट्रभक्ति का उमड़ा सैलाब

Published

on

वाराणसी। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान (काशी महानगर) एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (काशी महानगर) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को काशी में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।

इस ऐतिहासिक यात्रा में सैंकड़ो की संख्या में नागरिकों, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। यह तिरंगा यात्रा भारत माता एवं गौ माता की विशेष उपस्थिति के साथ निकाली गई, जिसने पूरे काशी नगर में हिंदुत्व, भारतीयता और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित कर दिया।

गौमाता के नेतृत्व में निकली यह यात्रा अपने आप में अनूठी और प्रेरणादायक रही। यात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे गौशाला गोलघर से हुआ, जो गोलघर बुलानाला, चौक, बांसफाटक एवं गोदौलिया होते हुए चितरंजन पार्क, दशाश्वमेध पर भव्य समापन के साथ संपन्न हुई। पूरे यात्रा मार्ग में देशभक्ति नारों, तिरंगे झंडों एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिला।

Advertisement

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और भारत की सनातन परंपराओं से जोड़ना है। यह आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करने वाला सिद्ध हुआ।

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान, काशी महानगर के महानगर अध्यक्ष उदयराज सिंह एवं महानगर महामंत्री शैलेश गुप्ता, तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, काशी महानगर के महानगर महामंत्री ओम तिवारी की उपस्थिति रही। इसी के साथ अग्रसेन युवा मंच के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल व महामंत्री सौरभ अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति हुई।

Advertisement

साथ ही श्याम दरबारी मंडल से मुख्य प्रभारी अभिषेक अग्रवाल व इंद्रजीत गुप्ता एवं भाजपा युवा मोर्चा से अनंत राज पार्षद सनातन धर्म, नितेश अग्रहरि उपाध्यक्ष, सतीश अग्रहरि कर समिति सदस्य, सतीश केसरी, शुभम् जोशी, अभिषेक अग्रहरि, आकाश अग्रहरि, कमल चौबे, रोहित यादव मिलन केशरी मंडल अध्यक्ष, तिरुपति मिश्रा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष की भी उपस्थिति रही। सभीने यात्रा में शामिल सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह तिरंगा यात्रा काशी के इतिहास में राष्ट्रभक्ति के एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में स्मरणीय रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page