Connect with us

वाराणसी

पिंडरा महोत्सव में शामिल हो सकते हैं निरहुआ और मनोज तिवारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पिंडरा में 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक महोत्सव का उल्लास नजर आएगा। नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर प्रस्तावित इस आयोजन में इस बार कला और विकास का संगम देखने को मिलेगा। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। महोत्सव में भोजपुरी फिल्म जगत के दो चर्चित कलाकार मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

दोनों कलाकार अपनी गायकी और अभिनय के माध्यम से क्षेत्रवासियों का मनोरंजन करेंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। शाम के समय होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार संगीत की प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

Loading...

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार के अनुसार महोत्सव का दायरा केवल गीत-संगीत तक सीमित नहीं रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य रैलियों के साथ की जाएगी, जिसमें स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन स्थल पर अलग-अलग विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन को केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। महोत्सव के दौरान महिलाओं और दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के उद्देश्य से आवश्यक उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page