Connect with us

गोरखपुर

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के थाना पिपराइच क्षेत्र में दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पिपराइच अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना पिपराइच पर पंजीकृत मु0अ0सं0 28/26 से संबंधित अभियुक्त जसवंत पासवान पुत्र रामराज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त बरसैनी टोला, उजरी पट्टी, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर का निवासी है।

Loading...

मामले में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 85, 115(2), 352, 351(3), 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर दहेज हत्या का अपराध कारित करने का आरोप है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page