Connect with us

गोरखपुर

हनुमान चालीसा से ऑपरेशन सिंदूर तक, छात्रों ने दिखाया देशप्रेम का जज़्बा

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। एमसीए पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय युवा महोत्सव के पहले दिन सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और आधुनिक विज्ञान का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार को शुरू हुए महोत्सव में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रेत आदि से बनाए गए आकर्षक मॉडलों में भारतीय संस्कृति और देशप्रेम की सशक्त झलक दिखाई दी।

महोत्सव के दौरान हनुमान चालीसा पर आधारित नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा महारानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वामी विवेकानंद के जीवन व आदर्शों पर आधारित नृत्य व नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सनातन संस्कृति की झलक देख दर्शकों ने जमकर सराहना की।

रेत से बनाए गए अखंड भारत, देश के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों और गोरखपुर के मॉडल भी आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें से एक मॉडल विशेष चर्चा में रहा, जिसमें आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या तथा भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों के सफाए को दर्शाया गया था।

इस मॉडल को देखकर लोगों ने बच्चों के मन में देश के प्रति जाग रहे जज्बे और राष्ट्रभक्ति की खुले दिल से प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों द्वारा भी कई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं छात्रों द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मार्स पर मानव जीवन का भविष्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, महिला सशक्तिकरण, भविष्य के अंतरिक्ष कार्यक्रम, खेल जैसे विषयों पर आधारित मॉडलों को प्रदर्शित किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एयर इंडिया विमान हादसा, ऑपरेशन सिंदूर, दहेज प्रथा, जल संरक्षण, किसान और सिपाही जैसे सामाजिक व राष्ट्रीय विषयों को प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के पिरामिड मॉडल देखकर दर्शक आश्चर्यचकित रह गए।

Advertisement

कार्यक्रम में काजल प्रजापति, फरजाना, भावना दूबे, सोनी विश्वकर्मा, संजना दूबे, खुशबू चंद, नीलू तिवारी, राधा उपाध्याय, ललिता यादव, आदित्य शुक्ला, उर्वशी शुक्ला, सुनील कुमार आदि छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page