Connect with us

गोरखपुर

शटर तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर दबोचे गए

Published

on

Loading...
Loading...

6 स्मार्टफोन व बैंक पासबुक बरामद

गोरखपुर। शहर में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के छह स्मार्ट मोबाइल और एक बैंक पासबुक बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शाहपुर और प्रभारी एंटी थेफ्ट सेल के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। थाना शाहपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 597/2025 से संबंधित अभियुक्त विजय कुमार पुत्र राम लखन राय एवं सुनील प्रसाद पुत्र शिव शंकर प्रसाद, दोनों निवासी पूर्वी चंपारण (बिहार) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 की रात अभियुक्तों ने शाहपुर क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे मोबाइल फोन और एक्सेसरीज चोरी कर ली थी। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को जांच में लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 06 अदद स्मार्ट मोबाइल फोन और 01 अदद बैंक पासबुक बरामद हुई, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के हैं और पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं, इनके आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है।

Advertisement

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, प्रभारी एंटी थेफ्ट सेल उपनिरीक्षक इन्द्रसेन सिंह सहित शाहपुर थाना व एंटी थेफ्ट सेल के कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां व्यापारियों ने राहत की सांस ली है, वहीं चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page