Connect with us

गोरखपुर

संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के ऊंजी पिपरी गांव में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता का शव कमरे के भीतर पंखे से फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्वजन के अनुसार महिला काफी देर तक फोन नहीं उठा रही थी, जिसके बाद घर जाकर देखा गया तो वह कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। आनन-फानन में पति ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान दीक्षा सिंह (25) पत्नी गौरव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

पति गौरव सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम भोजन करने के बाद वह घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने मुर्गी फार्म पर सोने चले गए थे। उस समय घर पर उनकी मां, बहन और पत्नी मौजूद थीं। रात करीब साढ़े दस बजे छोटी बहन रिया ने फोन कर सूचना दी कि भाभी का मोबाइल बज रहा है लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रही हैं। इस पर वह घर पहुंचे और दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से बंद होने पर एसी की खिड़की से झांककर देखा तो दीक्षा पंखे से फंदे पर लटकी मिली।

बताया गया कि दीक्षा और गौरव सिंह का विवाह वर्ष 2022 में हुआ था। उनके दो बच्चे भी हुए थे, लेकिन दोनों की कुछ ही दिनों बाद मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के भाई सागर सिंह, निवासी बरई पारा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर, मौके पर पहुंचे। सूचना पर यूपी 112 पीआरवी और दुबौलिया पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page