गोरखपुर
प्राचीन हनुमान मंदिर में संत-सानिध्य में सम्पन्न हुआ भव्य दर्शन–पूजन
Loading...
Loading...
गोरखपुर। जनपद के गोला बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आज आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूज्य रंगमहल पीठाधीश्वर जी के पावन सानिध्य में विधि-विधान से दर्शन–पूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर चिल्लूपार के यशस्वी विधायक राजेश त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Loading...

वहीं श्री अयोध्या धाम, श्री हनुमान गढ़ी के उत्तराधिकारी महंत राजू दास जी के आगमन से भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संतजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
Continue Reading
