Connect with us

गाजीपुर

पुलिस ने हत्याकांड का किया पर्दाफाश, पाँच आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सीमेंट पाइप में छुपाया गया था शव, हथियार व बोलेरो बरामद

गाजीपुर। थाना करण्डा पुलिस ने हत्या के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, फावड़ा, लोहे की छड़, मृतक का टूटा हुआ मोबाइल, चश्मा, डायरी तथा जले हुए कपड़े बरामद किए। यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार 11 दिसंबर 2025 को पंजीकृत मुकदमा संख्या 229/25, धारा 103(1), 3(5), 61(2), 238 बीएनएस के क्रम में जांच आगे बढ़ाई गई। प्रभारी निरीक्षक करण्डा व उनकी टीम ने साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर मामले का खुलासा किया और पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त हीरा यादव ने स्वीकार किया कि उसने अपने पुत्र अंकित यादव उर्फ अखिलेश के साथ मिलकर ग्राम तुरना निवासी धर्मेन्द्र कुमार और छोटू कश्यप को पैसा देकर लल्लन यादव की हत्या की सुपारी दी थी। योजना के अनुसार छोटू कश्यप ने फोन कर लल्लन यादव को गांव से बाहर बुलाया। वहां शराब पीने के बाद उसे बोलेरो में बैठाकर तुरना ले जाया गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। शव को छिपाने के लिए उसे दूरस्थ पुलिया के नीचे सीमेंट के पाइप में डालकर मुंह को मिट्टी से बंद कर दिया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में हीरा यादव (पुत्र स्व. गौरीशंकर यादव), अंकित यादव (पुत्र हीरा यादव), राजेश कुमार (पुत्र राजेन्द्र राम), धर्मेन्द्र कुमार (पुत्र राममूरत राम) और छोटू कश्यप (पुत्र विक्रमा कश्यप) का नाम शामिल है। सभी अभियुक्त गाजीपुर जिले के ही रहने वाले है। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रचलित है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना करण्डा के प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस बल शामिल रहा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page