Connect with us

गाजीपुर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। वाराणसी–गोरखपुर फोरलेन पर फतेहउल्लाहपुर स्थित टाटा मोटर्स के पास गत रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने अशोक जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है, जबकि घायल अश्वनी प्रकाश का उपचार मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज मोहल्ला निवासी 53 वर्षीय अशोक जायसवाल अपने सहयोगी अश्वनी प्रकाश के साथ किसी कार्य से नंदगंज आए थे। मंगलवार की देर रात वे बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे फतेहउल्लाहपुर में टाटा मोटर्स के निकट पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Loading...

सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान अशोक जायसवाल को मृत घोषित किया गया, जबकि अश्वनी प्रकाश का इलाज जारी है। अशोक जायसवाल मुनीब के रूप में कार्य करते थे। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, अशोक जायसवाल की मृत्यु के पश्चात परिचितों, दोस्त एवं रिश्तेदार उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और परिवार को ढाँढ़स बंधा रहें है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page