Connect with us

गोरखपुर

अध्यक्ष महेश दुबे ने एक ही दिन में किया पांच प्रमुख विकास कार्यों का शिलान्यास

Published

on

Loading...
Loading...

नगर पंचायत वासियों में खुशी की लहर

खजनी (गोरखपुर)। जनपद के खजनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित नगर पंचायत उनवल में विकास कार्यों को नई गति मिलनी शुरू हो गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दुबे ने शनिवार को वार्डों में पाँच महत्वपूर्ण कार्यों का शिलान्यास कर स्थानीय निवासियों को बड़ी सौगात दी।

अध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत में सड़क, नाली और सीसी रोड जैसे बुनियादी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए हर वार्ड में योजनाबद्ध ढंग से कार्य शुरू किए जा रहे हैं।

नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। वार्ड सभासदों ने भी अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा।

अध्यक्ष द्वारा शिलान्यास किए गए पाँच कार्य इस प्रकार हैं—

Advertisement
  1. वार्ड नंबर 2 – देश के वीर शहीद दिवाकर सिंह के आवास तक नाली और सड़क निर्माण
  2. वार्ड नंबर 6 – नई टोला में नाली निर्माण कार्य
  3. वार्ड नंबर 8 – जन निवासिनी क्षेत्र में नाली निर्माण
  4. वार्ड नंबर 12 – सीसी रोड (ट्रांसफार्मर रोड) का निर्माण
  5. वार्ड नंबर 12 – सीसी रोड का अतिरिक्त निर्माण कार्य

इस दौरान वार्ड सभासद दिनेश शर्मा (बड़क), योगेश वर्मा, यशोदा साहनी, राजन परमानंद, पूर्व सभासद शिवशंकर राजभर, अवधेश, चंद्रशेखर साहनी, रवि शर्मा, राजू राजभर, चंद्रभान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वार्डवासियों ने अध्यक्ष को “विकास पुरुष” की संज्ञा देते हुए कहा कि इन सड़कों और नालियों के बन जाने से जलभराव और आवागमन की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page