Connect with us

गोरखपुर

सेमरडाड़ी में लगा बिजली बिल समाधान शिविर

Published

on

Loading...
Loading...

ग्राहकों को मिला अब तक का सबसे बड़ा OTS लाभ

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के सेमरडाडी गांव में विद्युत विभाग द्वारा विशेष बिजली बिल समाधान कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें उपखंड अधिकारी (एसडीओ) भोलानाथ, अवर अभियंता (जेई) राजेश मौर्या, टीजी-2 अशोक कुमार, लाइनमैन सतीश मौर्या, मनीष सिंह, रंजीत, जितेन्द्र, संजीव गुप्ता तथा मीटर रीडर सद्दाम और दीपक तिवारी सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। विभाग के अधिकारियों ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को OTS (वन टाइम सेटलमेंट) योजना का लाभ दिलाने के लिए जागरूक किया और मौके पर ही बिल जमा कराने में मदद की।

एसडीओ भोलानाथ ने बताया कि विद्युत विभाग की यह सुविधा उपभोक्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब तक ऐसा बड़ा छूट कभी नहीं मिला था। उन्होंने बताया कि वर्तमान OTS योजना में उपभोक्ताओं को मूल धन पर 25% तक की छूट और 14 आसान किस्तों में बकाया जमा करने की सुविधा दी जा रही है। इससे घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी और वे बिना किसी अतिरिक्त बोझ के अपने पुराने बकायों का समाधान कर सकेंगे।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने जयदेश न्यूज़ के गोरखपुर–बस्ती मंडल प्रभारी अरूण कुमार मिश्र को बताया कि उपभोक्ताओं के लिए यह योजना बेहद लाभदायक है, क्योंकि इसमें न केवल ब्याज और सरचार्ज माफ हो रहे हैं, बल्कि मूल धन पर भी अप्रत्याशित छूट मिल रही है। उन्होंने कहा कि “सरकार की जो भी नई नीति या राहत योजना आती है, हमारा प्रयास रहता है कि हम उसे उपभोक्ताओं तक सही तरीके से पहुंचाएं और उन्हें पूरी जानकारी देकर उचित सलाह दें। आगे भी हम यही प्रयास करते रहेंगे।”

सेमरडाडी में लगे इस कैम्प में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने हिस्सा लेकर OTS योजना के अंतर्गत अपने बिल जमा किए। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे इस विशेष छूट का लाभ समय रहते उठाएं, क्योंकि यह मौका बार-बार नहीं मिलता। कैम्प के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के आमजन को बिजली बिल के समाधान में आसानी हुई और विभाग का यह प्रयास सराहनीय रहा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page