वाराणसी
विश्व एड्स दिवस: काशी रक्तदान–नेत्रदान समिति का प्रेरक प्लेटलेट्स दान अभियान
वाराणसी। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर काशी रक्तदान–नेत्रदान कुटुम्ब समिति, वाराणसी ने मानवता और जागरूकता को समर्पित एक विशेष प्लेटलेट्स दान कार्यक्रम का आयोजन किया। लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में हुए इस आयोजन में समिति से जुड़े प्रमुख रक्तदाताओं अमित गुजराती, नीरज पारिख, अभिमन्यु वर्मा, आशीष केसरी, शीर्षदीप और अन्य सेवाभावी सदस्यों ने प्लेटलेट्स दान कर जरूरतमंद रोगियों को जीवनदान का संकल्प दोहराया।
ओकार्यक्रम के दौरान संस्थापक अध्यक्ष नीरज पारिख का जन्मदिन भी रक्तदान के बाद केक काटकर मनाया गया, जहां संस्थापक सचिव राजेश कुमार गुप्ता सेंचुरियन, संरक्षक प्रदीप इसरानी और सह सचिव निमित पारिख ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
समिति के सदस्यों ने कहा कि विश्व एड्स दिवस केवल जागरूकता का प्रतीक नहीं, बल्कि मानव सेवा की भावना को और मजबूत करने का अवसर है। प्लेटलेट्स दान जैसी सच्ची सेवा कई मरीजों के जीवन में उम्मीद का प्रकाश बनती है। संस्था ने आगे भी इसी उत्साह के साथ मानव कल्याण से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से चलाने का संकल्प जताया।
