Connect with us

वाराणसी

छात्र के अपहरण की कोशिश, पिता के रोकने पर पिटाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित पंचायती कुआं (कोनिया) इलाके में नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद गंभीर रूप ले बैठा। कक्षा 9 का एक छात्र स्कूल के ही कुछ नाबालिग साथियों के निशाने पर आ गया। आरोप है कि आरोपी किशोर उसे हनुमान फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास रोकर जबरन ई-रिक्शा में बैठाकर कोनिया की ओर ले जा रहे थे।

इसी दौरान छात्र के पिता उसी रास्ते से गुजर रहे थे। बेटे को जबरन ले जाते देख उन्होंने ई-रिक्शा का पीछा किया और अंसाराबाद के पास शोर मचाकर वाहन को रोक लिया। तभी ई-रिक्शा में मौजूद किशोरों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पिता की आंख में गंभीर चोट आ गई। हमलावरों ने छात्र को भी पीटा, जिससे वह बदहवास हो गया।

Loading...

हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग मौके पर आ जुटे और कुछ आरोपी किशोरों को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को आदमपुर पुलिस चौकी ले जाया गया। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के करीब 25-30 लोग चौकी पर इकट्ठा हो गए। स्थिति नियंत्रित न होती देख सभी को थाने भेजा गया, जहां देर रात तक भीड़ बनी रही।

इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि विवाद में शामिल सभी बच्चे एक ही स्कूल के छात्र हैं और सभी नाबालिग हैं। स्कूल में खेलकूद के दौरान हुए झगड़े से मामला भड़का। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page