Connect with us

वाराणसी

दक्षिणी विधानसभा में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर 25 नवंबर को महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्रों के वार्ड प्रभारियों की बैठक गुलाब बाग कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए अब केवल आठ दिन शेष हैं, इसलिए सभी वार्ड प्रभारी अपनी पूर्ण सक्रियता के साथ घर-घर संपर्क अभियान में जुट जाएं।

उन्होंने निर्देश दिया कि जिन लोगों तक फॉर्म पहुंच चुके हैं पर अभी भरे नहीं गए, या जिनके पास फॉर्म अब तक नहीं पहुँचे, उन सभी की सहायता कर फॉर्म भरवाना और उनका संग्रह कर बीएलओ तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले और क्षेत्र के लोगों को सबसे अधिक वार्ड प्रभारी ही पहचानते हैं, इसलिए यह दायित्व वे पूरी जिम्मेदारी से निभाएं तथा आने वाले आठ दिनों में पूरी प्राथमिकता इसी कार्यक्रम को दें।

Loading...

बैठक में जौनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, प्रदेश राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं विधायक रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक नीलकंठ तिवारी और महापौर अशोक तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री राहुल सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश जगदीश त्रिपाठी द्वारा किया गया।

बैठक में पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, नगर निगम के उपसभापति नरसिंह दास, सुरेश चौरसिया, शंकर गिरी, संजय राय, रविंद्र सिंह, पुन्नूलाल बिंद, सिंधु सोनकर, रामगोपाल वर्मा, रोहित मौर्य, सीमा कुशवाहा, प्रीति सिंह, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, रचना अग्रवाल, अवधेश राय, योगेश वर्मा, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।प्रेषक

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page