Connect with us

वाराणसी

युवा कांग्रेस सोशल मीडिया की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में युवा कांग्रेस सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश पूर्वी की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को चीफ कन्वेनर विनीत चौबे के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर विभिन्न जिलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बैठक का मार्गदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर दिया।

Loading...

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह तथा उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया के इंचार्ज शांतनु सिंह भी मौजूद रहे।

इस दौरान राघवेंद्र चौबे (महानगर अध्यक्ष), विशाल सिंह (प्रदेश अध्यक्ष), शांतनु सिंह (इंचार्ज), विनीत चौबे (चीफ कन्वेनर), सत्यम पांडेय, अंजलि उपाध्याय, उत्कर्ष पांडेय, रमाकांत मौर्य, अनीता त्रिपाठी, इशांक चौबे, मदन कुमार सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page