Connect with us

पूर्वांचल

पूर्वोत्तर रेलवे के वेब पेज पर जाकर प्रशिक्षण के लिए कर सकते है आवेदन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर| रेलवे प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष कारखाना प्रशिक्षण केन्द्र, यांत्रिक कारखाना, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर में डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स में अध्ययनरत यांत्रिक एवं विद्युत विषय के छात्रों को ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस वर्ष भी 01 अप्रैल, 2022 से ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण-2022 हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है।
डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स में अध्ययनरत यांत्रिक एवं विद्युत विषय के छात्रों के लिये कारखाना प्रषिक्षण केन्द्र, यांत्रिक कारखाना, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर में 08 सप्ताह के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण हेतु आवेदन 01 अप्रैल, 2022 से आमंत्रित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक छात्र पूर्वोत्तर रेलवे के कार्मिक विभाग के अन्तर्गत यांत्रिक कारखाना, पूर्वोत्तर रेलवे के वेब पेज पर हिन्दी एवं अंग्रेजी में उपलब्ध आवेदन पत्र के प्रारूप पर अपना आवेदन दे सकते है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page