Connect with us

गोरखपुर

गंभीर बीमारी से जूझ रहे युवा पत्रकार रवि निषाद, इलाज के लिए आर्थिक मदद की पुकार

Published

on

Loading...
Loading...

किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती पत्रकार रवि निषाद, समाजसेवियों से मदद की उम्मीद

गोरखपुर। गंभीर बीमारी से जूझ रहे युवा पत्रकार को इलाज की जरूरत है। गोरखपुर जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र निवासी सहजनवां तहसील के पत्रकार रवि निषाद आज का भारत लाइव चैनल में काम करते हैं। रवि को डॉक्टरों ने आंत, फेफड़े सहित पूरे पेट में इंफेक्शन बताया है। गोरखपुर में इलाज कराने के बाद भी रवि को कोई फायदा नहीं हुआ। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका ऑपरेशन होना है।

Loading...

बताया जाता है कि उनके ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों ने लाखों रुपए का खर्च बताया है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति इतना खर्च करने की नहीं है। उनके इलाज पर पहले ही बहुत खर्च हो चुका है। ऐसे में उनके परिवार को आर्थिक मदद की जरूरत है। उनकी मदद के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई सहजनवां का प्रतिनिधि मंडल ने रवि निषाद की आर्थिक मदद की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली एवं आगे भी आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

ग्रापए ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है। इस दौरान ग्रापए के तहसील अध्यक्ष हरगोविंद चौबे, उपाध्यक्ष बेचन शर्मा, अशोक चौधरी, सुदर्शन शुक्ल, पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं उमेश चंद्र यादव मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page