Connect with us

गोरखपुर

छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला अध्यापक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर कोचिंग सेंटर पर पढ़ाने वाले एक अध्यापक ने क्षेत्र की ही एक छात्रा से अश्लील हरकत की, छात्रा उस कोचिंग सेंटर पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी, छात्रा के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हरपुर बुदहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अध्यापक को पकड़ लिया है।

सूचना- सभी अभिभावको से अनुरोध है कि अपने बच्चो को कोचिंग सेंटर पर भेजने से पहले यह पता करले की कोचिंग सेंटर का लाइसेंस है कि नही, वहां के अध्यापक कैसे है। क्योंकि कुछ कोचिंग सेंटर फर्जी कोचिंग चला रहे हैं। कोचिंग सेंटर चलाने वाले क्या कर रहे है कि पढ़ने वाले बच्चो का नाम किसी विद्यालय में लिखवा दे रहे है और पूरा दिन अपने कोचिंग सेंटर पर ज्यादा शुल्क लेकर स्कूल की तरह पढ़ाई करवा रहे है।

Loading...

अरे भाई कोचिंग खोले है तो सुबह शाम खोलिए, आप विद्यालय नही चलवा सकते, जल्द ही अखबार के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर से शिकायत दर्ज कराकर ऐसे कोचिंग सेंटर की जांच कराई जायेगी जो बिना रजिस्ट्रेशन के है और कोचिंग की जगह विद्यालय चलवा रहे है। छात्रा से छेड़छाड़ के की घटना के बाद अब हरपुर बुदहट पुलिस भी ऐसे कोचिंग सेंटर की जांच करेगी जहां इस तरह के कार्य संपादित हो रहे है। पुलिस आपके सहयोग में है अगर किसी छात्र-छात्रा के साथ ऐसा हो रहा है। तो तत्काल बिना डरे हरपुर बुदहट पुलिस को सूचित करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page