Connect with us

चन्दौली

चंदौली में 14 हजार से अधिक छात्रों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। भारतीय संस्कृति व सभ्यता का ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 का शुक्रवार को पूरे जिले में आयोजन किया गया। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों के जीवन आदर्शों तथा सामाजिक नैतिक मूल्यों की जानकारी प्रदान करना था। इस दौरान जनपद के 200 परीक्षा केंद्रों पर एक साथ परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में 14 हजार से अधिक छात्र–छात्राओं ने भाग लिया।

बताते चलें कि अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 का आयोजन शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। श्री दुर्गा संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैयदराजा, आलोक इंटर कॉलेज चंदौली, सूर्य जूनियर हाईस्कूल सहित कुल दो सौ परीक्षा केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में लगभग 14 हजार से अधिक छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

परीक्षा का उद्देश्य नई पीढ़ी में भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक ज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजकों ने बताया कि विश्व गायत्री परिवार द्वारा राष्ट्र के भावी कर्णधारों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने, उनमें चारित्रिक विकास, नैतिक शिक्षा तथा राष्ट्रभक्ति की भावना उत्पन्न करने के लिए प्रतिवर्ष यह परीक्षा प्रदेश के सभी जनपदों सहित देशभर में आयोजित की जाती है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों के जीवन आदर्शों तथा सामाजिक नैतिक मूल्यों की जानकारी प्रदान की जाती है।

इस दौरान परीक्षा के सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं। निरीक्षण दल द्वारा व्यवस्था की निगरानी की गई। परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कई विद्यालयों ने प्रतिभागी छात्रों को पहले से मार्गदर्शन व तैयारियों हेतु विशेष सत्र भी आयोजित किए थे।

Advertisement

आयोजक मंडल ने बताया कि परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर भी बच्चों को सम्मानित किए जाने की योजना है। आयोजकों ने अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन, पर्यवेक्षकों व स्वयंसेवकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में सदाचार, आत्मविश्वास व सांस्कृतिक गौरव को मजबूती मिलेगी। परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह का माहौल रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page