Connect with us

वाराणसी

सत्ती माता मंदिर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चेतगंज स्थित प्राचीन सिद्धपीठ सत्ती माता मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस की शुरुआत भगवान सत्यनारायण की कथा से हुई, जिसके पश्चात श्रीरामचरितमानस के अखंड रामायण पाठ का आरंभ हुआ।

मंदिर के महंत एवं प्रधान पुजारी महेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले सुंदरकांड पाठ के एक वर्ष पूर्ण होने पर यह वार्षिक आयोजन किया जाता है। इसमें प्रथम दिन अखंड रामायण पाठ और द्वितीय दिन यज्ञ, पूजन एवं भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

Loading...

इस अवसर पर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा काशी मंडल के श्रीमहंत महेंद्र गिरी महाराज, चेतगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद निगम, राजेश निगम, अजीत निगम, गौरव निगम, सुनील निगम, सौरभ निगम, गोपाल सेठ, ओम निगम, शक्ति निगम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व मानस प्रेमी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page