Connect with us

मनोरंजन

Katy Perry और कनाडा के पूर्व पीएम Justin Trudeau का रिश्ता हुआ ऑफिशियल

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। हॉलीवुड जगत से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। पॉप सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। पिछले कई दिनों से दोनों की डेटिंग की खबरें चल रही थीं, लेकिन अब पहली बार कपल ने खुद इसे कंफर्म किया है।

कैटी पेरी के जन्मदिन पर साथ दिखे दोनों

हाल ही में कैटी पेरी ने अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर दुनियाभर के प्रशंसकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं जस्टिन ट्रूडो के लिए भी यह दिन बेहद खास रहा। इसी अवसर पर दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने का फैसला किया।

TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को दोनों पेरिस के मशहूर क्रेजी हॉर्स कैबरे शो से बाहर निकलते हुए नजर आए। जैसे ही दोनों बाहर आए, फैंस और पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान जस्टिन ट्रूडो अपनी लेडीलव कैटी पेरी का हाथ थामे नजर आए। एक फैन ने कैटी को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें गुलाब का फूल भी भेंट किया।

Advertisement

पहले यॉट पर मनाया था सीक्रेट वेकेशन

कुछ समय पहले ही कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो को कैलिफ़ोर्निया के सांता बारबरा बीच पर साथ देखा गया था। दोनों एक यॉट पर रोमांटिक मूड में नजर आए थे। उनके कोजी मोमेंट्स कैमरे में कैद हो गए थे, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए। उसी समय से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा तेज हो गई थी, हालांकि तब दोनों ने सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा था।

पहले रिश्तों पर भी रही है चर्चा

कैटी पेरी इससे पहले हॉलीवुड एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) के साथ रिश्ते में थीं। दोनों ने साल 2019 में सगाई की थी और उनकी एक बेटी भी है। हालांकि साल 2025 की शुरुआत में दोनों का रिश्ता टूट गया। वहीं, जस्टिन ट्रूडो ने साल 2023 में अपनी 18 साल पुरानी शादी को समाप्त कर दिया था। अब दोनों अपने-अपने पिछले रिश्तों से आगे बढ़ चुके हैं और पहली बार सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के साथ नजर आए हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page