Connect with us

गाजीपुर

ब्लूमिंग बड्स स्कूल में बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पर किया गया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

कासिमाबाद (गाजीपुर)। जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेश और दिशा निर्देश पर मंगलवार को कासिमाबाद क्षेत्र के ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य विभाग से क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट अंकित आनंद ने बच्चों को आत्महत्या रोकथाम और बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने चिंता और तनाव संबंधी समस्याओं पर बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 पर सहायता प्राप्त करने की जानकारी भी दी।

महिला कल्याण विभाग की सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति ने बाल विवाह, बाल अपराध, पोक्सो, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, वन स्टॉप सेंटर, विशेष दत्तक ग्रहण इकाई और अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी बच्चों को दी। साथ ही चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक संतोष कुमार सिंह ने चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्य प्रणाली और गुड टच-बैड टच के विषय में ज्ञानवर्धन किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय से प्रधानाचार्य नसीम खान, वाइस प्रिंसिपल टीक्का खान, प्रोग्राम इंचार्ज शिफा, बॉबी शर्मा, एक्टिविटी इंचार्ज कमलेश खान और एकेडमिक कोऑर्डिनेटर एस अनवर उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.09.2025 से 17.09.2025 तक स्वास्थ्य विभाग की मानसिक स्वास्थ्य टीम द्वारा आत्महत्या रोकथाम और बचाव पर जनपद के विद्यालयों में पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य और महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page