Connect with us

गाजीपुर

गंगा नदी के बढ़ाव से धर्मपुरा और आसपास के गांव पानी में डूबे

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ाव के कारण धर्मपुरा गांव की आवादी 2000, फिरोजपुर की आवादी 3500, पचासी बस्ती की आवादी 870 और सातवीं बस्ती की आवादी 400 लोग पानी से घिर गए हैं। इन लोगों को बस्ती से बाहर आने जाने के लिए धर्मपुरा गांव के पास आज से नाव की व्यवस्था की गई है।

भागण नाला, जो बीरपुर गंगा नदी से निकलकर धर्मपुरा, बलुआ, कठार, आमघाट, नकटीकोल, रानीपुर, पाखनपुरा, कवीरपुर और कुडेसर होते हुए आगे बढ़ रहा है। भागण नाला के अन्दर बोई गई फसल और सब्जियां बीते दो वार बाढ़ से डूब चुकी हैं। यदि पानी बढ़ता रहा तो बची हुई फसल भी नष्ट हो जाएगी।

शेरपुर और सातो पुरवा समेत गांव बाढ़ के पानी से घिरना शुरू हो गए हैं। दो भागण नाला, जो गंगा नदी से निकले हैं, उनसे पानी गांवों तक फैल रहा है। यदि पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो शेरपुर गांव भी चारों तरफ से पानी में घिर जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page