Connect with us

वाराणसी

वाराणसी मंडल के उद्यमी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पेश करेंगे अपने उत्पाद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंडल के उद्यमियों के लिए एक सुनहरा अवसर आ गया है। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के मंच से वे अपने उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेंगे। शासन की ओर से हैंडीक्राफ्ट, एमएसएमई और नए निर्यातकों को लोकल से ग्लोबल तक अपने उत्पाद पहुंचाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर से अब तक 63 उद्यमियों ने ओडीओपी, नए निर्यातक और एमएसएमई के तहत अपने उत्पादों को ट्रेड शो में शोकेस करने के लिए पंजीकरण कराया है। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रहा है।

Loading...

उद्योग विभाग के अपर आयुक्त उद्योग उमेश कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल के चार जिलों से कुल 37 हस्तशिल्प, 15 सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम और 11 नए निर्यातक शामिल हो रहे हैं। इनमें बनारसी सिल्क साड़ी और कालीन उद्योग से जुड़े उद्यमियों की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय है। यह ट्रेड शो स्थानीय उत्पादकों के लिए वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page