Connect with us

वाराणसी

तीज महोत्सव में झलकी परंपरा और संस्कृति की छटा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पड़ाव स्थित रुद्रा गंगेज वेलफेयर सोसाइटी में तीज उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भारतीय संस्कृति की गहराई और परंपरा की झलक प्रस्तुत करते हुए गीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पूरे आयोजन का वातावरण उल्लास और भक्ति रस से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से तीज थीम पर आधारित प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मंच पर आईं वंदना, बबीता, मोना, प्रिया, प्रीति, सोनम, शिल्पा, विधि, शिवा, रेखा और नेहा सहित कई प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य और गीत प्रस्तुतियों से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। महिलाओं की इन रंगारंग प्रस्तुतियों ने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया।

सोसाइटी के सदस्यों ने इस अवसर पर तीज के महत्व और इसके सांस्कृतिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व नारी शक्ति, सौभाग्य और भक्ति का प्रतीक है। तीज केवल एक पर्व नहीं बल्कि भारतीय परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव है।

कार्यक्रम का संचालन समिति की कोषाध्यक्ष गीतिका कपूर ने किया, जिन्होंने अपनी सहज शैली से मंच को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष प्रशांत कक्कड़, सचिव नितेश कुमार, सदस्य रंजन कुमार, शशांक द्विवेदी, प्रशांत श्रीवास्तव, रमेश पांडे और अजितेश दुबे का सराहनीय योगदान रहा।

तीज महोत्सव ने न केवल महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच दिया बल्कि समाज में भारतीय संस्कृति और परंपरा को संजोने का संदेश भी दिया। रुद्रा गंगेज वेलफेयर सोसाइटी का यह आयोजन इस क्षेत्र में सामाजिक-सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बनकर यादगार रहा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page