Connect with us

गाजीपुर

माता भगवती इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

मरदह (गाजीपुर)। देशभर में मनाए गए 79वें स्वतंत्रता दिवस के क्रम में माता भगवती इंटर कॉलेज सुलेमापुर मरदह के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय शंकर पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद मां सरस्वती तथा शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मरदह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि मरदह प्रथम से जिला पंचायत सदस्य शशि प्रकाश सिंह मौजूद रहे। उन्होंने विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा, उनकी सराहना की और प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।

प्रधानाचार्य विनय शंकर पाण्डेय ने कक्षा एलकेजी से लेकर 12वीं तक की सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों के मन को भावविभोर कर दिया और सभी के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं तथा अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page