Connect with us

गाजीपुर

जन्माष्टमी पर नगर पालिका अध्यक्ष ने की गौ सेवा, गोशाला में किया पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने जमानियां नगर में स्थित कान्हा गोशाला में गौ सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाकर और उनका पूजन कर समाज में गो सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन जमानियां रेलवे स्टेशन स्थित कांशी राम आवास के पास कान्हा गोशाला में किया गया। इस दौरान अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने विधिवत गौ पूजन किया। उन्होंने गौ माता को तिलक लगाया, माला पहनाई और गुड़, चोखर व हरा चारा खिलाया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि संसार में गौ धन अमूल्य है। प्राचीन काल से ही पशुपालन कृषि की रीढ़ रहा है। गौ सेवा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि मानव जीवन के लिए भी उपयोगी है।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि गौ पालन और दुग्ध उत्पादन आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े कारोबार और रोजगार का आधार है।

Advertisement

इस अवसर पर भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीत यादव, ध्रुव गुप्ता, कमलेश गुप्ता, गौशाला के प्रभारी संजय यादव और सफाई नायक रमेश राम सहित कई लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page