Connect with us

गाजीपुर

दो वांछित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। थाना सुहवल की टीम ने अभियान के तहत निशानदेही पर दबिश देकर दो वांछित नामज़द अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक सुहवल मय हमराह के नेतृत्व में की गई यह कार्रवाई थाना सुहवल के अंतर्गत दर्ज मु0अ0सं0-105/24, धारा 85/108 बीएनएस तथा 3/4 डीपी एक्ट के तहत की गई तफ्तीश का परिणाम है।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो0 अकबर पुत्र स्व0 जुल्फेखार तथा आयना खातून उर्फ संजीदा खातून पत्नी अकबर अली निवासी ग्राम सुहवल, महादेवा के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया और अग्रिम जांच-पड़ताल जारी है। थाना सुहवल द्वारा इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा गया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत भविष्य में भी समान प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page