Connect with us

पूर्वांचल

ओमप्रकाश राजभर बोले- ‘पहले चरण में 50-52 सीटें जीत रहा सपा गठबंधन…

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद राजनीतिक दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं। इसी क्रम में सपा की सहयोगी पार्टी सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि उनका गठबंधन इस चरण की 50-52 सीटें जीत रहा है। बता दें, पहले चरण में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ।

Loading...

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि पहले चरण में साइकिल और हैंडपंप का गठबंधन 50-52 सीटें जीत रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ आते-आते ही सपा गठबंधन की सरकार बन जाएगी। पूर्वांचल में हम बोनस में रहेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page