Connect with us

वाराणसी

काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता 2025 संत अतुलानंद स्कूल में संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

युवाओं में पर्यटन जागरूकता की अनोखी पहल

वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने और युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में करियर के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से “काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता 2025” के तहत आज जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

यह कार्यक्रम संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल परिसर के संस्कार मंडप में आयोजित किया गया।प्रतियोगिता की शुरुआत दीप प्रज्वलन और उद्घाटन भाषण के साथ हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा और मेयर डॉ. अशोक तिवारी ने उद्घाटन किया। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए इसे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण करियर अवसर बताया।

Advertisement

मंडलायुक्त एस. राज लिंगम ने चयन प्रक्रिया की जानकारी दी, जबकि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार समेत कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजन का समन्वय जिला पर्यटन अधिकारी नवीन सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

प्रतियोगिता में आराजी लाइन, सेवापुरी, काशी विद्यापीठ और नगर निगम के विभिन्न जोनों से आए प्रतिभागियों ने डिक्लेमेशन, निबंध लेखन और इंस्टाग्राम रील जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

निर्णायक मंडल में डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. दिनेश तिवारी और डॉ. ज्योतिमा शामिल रहे।डिक्लेमेशन में मानव दुबे (सेवापुरी) ने प्रथम, आंचल विश्वकर्मा (काशी विद्यापीठ) ने द्वितीय और अनुष्का अग्रवाल (कोतवाली जोन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में नैंसी सिंह पटेल (सेवापुरी) ने पहला, कौस्तुभ दीक्षित (कोतवाली जोन) ने दूसरा और आयुषी पटेल (आराजी लाइन) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Advertisement

विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों, अभिभावकों, संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षक-वृंद और खंड शिक्षा अधिकारियों का विशेष योगदान रहा। बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।— जिला सूचना कार्यालय, वाराणसी(प्रेस प्रकाशन हेतु अनुमोदित)

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page