Connect with us

गाजीपुर

राहुल गांधी के विचार घर-घर पहुँचाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान

Published

on

2027 विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य, संगठन मजबूत करने पर जोर

जमानियां (गाजीपुर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जमानियां के नेतृत्व में न्याय पंचायत महम्मदपुर में मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ कमेटी के गठन एवं बीएलए बनाए जाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षगण को मनोनीत प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुन्दन खरवार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा एवं जननायक श्री राहुल गांधी के विचारों को घर-घर पहुंचाना है। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के सचिव श्यामनारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस संगठन को हर स्तर पर मजबूत किया जाएगा ताकि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन सके।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जमानियां के अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि पार्टी के लिए सप्ताह में कम से कम तीन दिन निकालकर गांव-गांव जनसंपर्क किया जाए। अंत में मंडल अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य महम्मदपुर अरुण गुप्ता ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंजूर कुरैशी (न्याय पंचायत अध्यक्ष), पंकज खरवार (बूथ अध्यक्ष), सरवर अली, नंदू खरवार, अमजद अली, अय्याज हुसैन, संजीव शर्मा, आशुतोष कुमार, मुशी चंद्र गुप्ता, वंशनारायण सिंह, आकाश शर्मा, डॉ. अवधेश सिंह, अर्जुन खरवार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa