Connect with us

चन्दौली

एनसीसी कैडेट्स ने चलाया ‘वन कैडेट वन प्लांट’ अभियान, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

Published

on

प्रधानाचार्य की अपील – हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, संरक्षण का भी लें संकल्प

कमालपुर (चंदौली)। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज कमालपुर में एनसीसी कैडेट्स ने बुधवार को वन कैडेट वन प्लांट वृक्षारोपण अभियान के तहत परिसर में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत प्रधानाचार्य अभिमन्यु यादव ने वृक्ष रोपित करके की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अभिमन्यु यादव ने छात्र–छात्राओं को वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया। पर्यावरण संतुलन के लिए हर विद्यार्थी को न्यूनतम एक पौधा लगाना ही नहीं बल्कि उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। शहरों में रहने वाले लोग गमले में भी पौधरोपण कर सकते हैं। वैश्विक पर्यावरण और असंतुलन को रोकने के लिए वृक्षारोपण से बेहतर कोई कारगर उपाय नहीं है।

इसी मंशा से प्रदेश सरकार भी अलग-अलग संस्थाओं के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान संचालित कर रही है। वहीं, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रामदेव सोनकर ने बताया कि वन विभाग की ओर से उन्हें विद्यालय परिसर में पौधारोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। योजनाबद्ध तरीके से पौधों का रोपण कराया जा रहा है। वृहद वृक्षारोपण अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण महाविद्यालय की ओर से एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा।

इस दौरान दुर्गविजय सिंह, अजीत सिंह, आशीष यादव, मधु सिंह, उमेश कुमार चक्रवर्ती, राजेश कुमार सिंह, रामविलास पाण्डेय, सपना मिश्रा, सावन कुमार आदि शिक्षक व छात्र–छात्राएं मौजूद रहे।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page